उत्तराखण्डः मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का अभियान शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज “मेरा वोट मेरा अधिकार” कार्यक्रम का पोस्टर लॉन्च किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की मौजूदगी में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की ओर से गठित उत्तराखंड मानवाधिकार संरक्षण समिति ने वोटरों की शिकायत के लिए ईमेल (meravote@inc.in) और व्हाट्सएप नंबर (74528 94623) भी जारी किया।

समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग, चुनाव प्रक्रिया और मतदाता के विवेक पर कोई सवाल नहीं उठा रही है, बल्कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और जनवरी 2025 में हटाए गए वोटों की जांच करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि उत्तराखंड के सभी 100 नगर निकायों में जनपदवार हमारी टीम भ्रमण करेगी और 20 ऐसे लोगों को चिन्हित करेगी, जिनके वोट काटे गए हैं।

यह भी पढ़ें -   46 स्कूलों को नोटिस पर विवाद: दीपक बल्यूटिया का सवाल - महंगी किताबों के खेल में किसका हित साध रही सरकार?

करन माहरा ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के स्तर पर इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। समिति के सदस्य अभिनव थापर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जन जागरण और कानूनी प्रक्रिया के तहत अभियान को आगे बढ़ाएगी। कांग्रेस मताधिकार से वंचित लोगों तक पहुंचेगी और इस अभियान के तहत सभी नगर निकायों से लगभग 2,000 से अधिक आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी जाएगी।

यह भी पढ़ें -   बायोमैट्रिक से छेड़छाड़ से लेकर फर्जी बिल तक! हल्द्वानी में वन विकास निगम का पूर्व ऑपरेटर का बड़ा घोटाला बेनकाब

जब यह सूचना आ जाएगी कि मतदाता सूची में गड़बड़ी हुई है, तब कांग्रेस पार्टी जिला और ब्लॉक स्तर पर धरना-प्रदर्शन करेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440