उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ता रोज लिखेगा प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को चिट्ठी: करन माहरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जिस तरह देश में भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र और संविधान का गला घोटा जा रहा है एवं संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग विपक्ष का दमन करने के लिए किया जा रहा है इसके मद्देनजर उत्तराखंड कांग्रेस दिनांक 30 अप्रैल तक ‘‘जयभारत सत्याग्रह’’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, जिसमें ब्लॉक स्तर पर चाय पर चर्चा, नुक्कड सभाएं, ब्लॉक स्तर पर पत्रकार वार्ता इत्यादि कार्यक्रम किये जाएगें।

यहां प्रदेाश् कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को सम्बोंधि करते हुए माहरा ने कहा कि देशभर में भाजपा के नेताओं द्वारा कई मौको पर सार्वजनिक पटल से असंसदीय शब्दावली का प्रयोग किया गया, बिना किसी आधार के विपक्षी दलों के नेताओं पर व्यक्तिगत आक्षेप लगाये गये एवं अनर्गल बयानबाजी कर उनकी छवि को धूमिल किया गया उत्तराखंड कांग्रेस ऐसे तमाम विवादास्पद बयानों को एकत्रित कर जिले स्तर पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएगी। माहरा ने कहा कि रैलियों के माध्यम से विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को उठाया जाएगा, जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत ही प्रतिदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को (आज की चिटठी) कार्यक्रम के माध्यम से पोस्टकार्ड भेजा जाएगा।
वार्ता में अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर गोगी, विरेन्द्र पोखरियाल, मानवेन्द्र सिंह, शीशपाल बिष्ट, महेन्द्र नेगी गुरूजी, राजेश चमोली मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद अपनाओ विकार मिटाओ
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440