उत्तराखंड आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड आबकारी विभाग में एक बार फिर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन द्वारा जारी तबादला सूची में 12 अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। प्रमुख सचिव आबकारी एल. फैनई ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

संयुक्त आबकारी आयुक्त स्तर पर बदलावः
संयुक्त आबकारी आयुक्त केके कांडपाल को अब संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल की जिम्मेदारी के साथ-साथ नैनीताल हाई कोर्ट में विभाग की ओर से पैरवी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

उप आबकारी आयुक्त स्तर पर बदलावः
-विवेक सोनिकिया को उप आबकारी आयुक्त, उधम सिंह नगर परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 4 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 30 जुलाई को 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

जिला आबकारी अधिकारी स्तर पर बदलावः
-तपन कुमार पांडे को चंपावत से हटाकर पौड़ी गढ़वाल का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया।
-दुर्गेश्वर त्रिपाठी को सहायक आबकारी आयुक्त, जनपदीय प्रवर्तन दल नैनीताल से हटाकर चमोली का जिला आबकारी अधिकारी नियुक्त किया गया।
-कुंवर पाल सिंह को पौड़ी गढ़वाल से हटाकर देहरादून का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया।
-राजीव सिंह चौहान को उधम सिंह नगर से हटाकर सहायक आबकारी आयुक्त, देहरादून आबकारी आयुक्त कार्यालय में जिम्मेदारी दी गई।
-नाथूराम जोशी को जिला आबकारी अधिकारी, उधम सिंह नगर नियुक्त किया गया।
-कैलाश चंद्र बिंजोला से देहरादून की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें जिला आबकारी अधिकारी, हरिद्वार बनाया गया।
-राजेंद्र लाल को जिला आबकारी अधिकारी, चंपावत नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें -   11 हजार उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत की उम्मीद, शासन ने सभी विभागों को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

सहायक आबकारी आयुक्त स्तर पर बदलावः
-हरीश जोशी को सहायक आबकारी आयुक्त, जनपदीय प्रवर्तन दल नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई।
-प्रमोद मैथानी को सहायक आबकारी आयुक्त, जनपदीय प्रवर्तन दल हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई।
-ताराचंद पुरोहित को प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त, जनपदीय प्रवर्तन दल उधम सिंह नगर बनाया गया।
यह फेरबदल शासन के निर्देशानुसार किए गए हैं, जिससे विभागीय कार्यों में सुधार और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित किया जा सके।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440