तीन वर्ष केे कार्यकाल के बाद उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया पद से इस्तीफा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज बुधवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उक्त बात की पुष्टि राज्यपाल के सचिव बीके संत ने दी है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व बेबी रानी मौर्य ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की थी। इसी के बाद उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं आने लगी थी।

Ad Ad

आपको बता दें कि बेबी रानी मौर्य ने 27 अगस्त 2018 को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। बेबी रानी मौर्य उत्तराखण्ड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद उन्होंने बुधवार आठ सितंबर को पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पूर्व वह 1995 से 2000 सन तक आगरा की महापौर तथा वर्ष 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रामनाथ कोविंद के साथ कोषाध्यक्ष रहीं। जबकि वर्ष 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य थी। साथ ही उन्होंने 18 वर्षों से नव चेतना जागृति संस्था के माध्यम से दलित व पिछड़ी महिलाओं को जागरूकता करने व न्याय दिलाने का कार्य किया हैं। बेबी रानी मौर्य को वर्ष 1996 में समाज रत्न, 1997 में उत्तर प्रदेश रत्न तथा 1998 में नारी रत्न से सम्मानित भी हुई हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440