समाचार सच, नैनीताल। कोरोना केस आने के बाद उत्तराखंड हाईकोर्ट को बंद कर दिया गया है। बताया जाता है कि समीक्षा अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया है। रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल की तरफ से विज्ञप्ति जारी कर व्यापक जनहित में कोर्ट बंद करने की जानकारी दी गई है। मंगलवार के केस अब 27 अगस्त को लिस्टेड होंगे। इस बीच पूरे न्यायालय को सेनिटाइज किया जाएगा। कोर्ट में कोरोना केस आने से न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, कर्मचारियों व अधिवक्ता वर्ग की चिंता बढ़ गई है। कोर्ट में अधिकांश मामलों की सुनवाई ऑनलाइन चल रही थी।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


