उत्तराखण्डः पारिवारिक कलह बना खौफनाक वारदात का कारण, पत्नी पर जानलेवा हमला कर फरार हुआ पति

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर नुकीले हथियार से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले से पहले आरोपी ने अपने बच्चों को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर सुला दिया था। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है, वहीं आरोपी फरार है।

घटना पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पटेलनगर पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने पति और बच्चों के साथ पटेलनगर क्षेत्र में रहती है। 31 मार्च की रात आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बच्चों को पिला दिया और गहरी नींद में सुला दिया। इसके बाद उसने पत्नी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें -   गंगोत्री हाईवे पर मौत का मंजर! गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई इनोवा, चार शव बरामद, कई के लापता होने की आशंका

सुबह करीब 3.30 बजे पीड़िता की 11 वर्षीय बेटी की नींद खुली तो उसने मां को दर्द में तड़पते देखा। मां के शरीर के निचले हिस्से से खून बह रहा था। बच्ची ने जब अपने पिता को खोजने की कोशिश की तो वह घर में मौजूद नहीं था। फिर उसने अपनी मौसी को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें -   त्योहारों से पहले पशुपालकों की चमकी किस्मत, छह दुग्ध समितियों में बांटे गए 42.46 लाख रुपये के बोनस

कोतवाली प्रभारी हरिओम चौहान के अनुसार, पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों ने आंतों की सर्जरी की सलाह दी है। आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440