जनता कर्फ्यू को तैयार है उत्तराखंड

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया गया रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के लिये उत्तराखण्ड पूरी तरह से तैयार है। समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग और व्यापारियों ने इसका समर्थन करते हुए जनता कर्फ्यू में पूर्ण रूप से शामिल होने की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 22 मार्च रविवार को देशभर में जनता कर्फ्यू रहेगा। जिसमें देश की जनता अपने आपको स्वयं सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक घरों में रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग ही घरों से बाहर निकल सकते हैं। इधर आमजन के साथ ही सामाजिक व राजनीतिक दल भी इसमें सकारात्मक रवैया अपना रहे हैं। इसके अलावा व्यापारिक संगठन और कर्मचारी संगठनों ने भी इसे आम जनमानस को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से बेहतर कदम बताया है।

मंदिर भी रहेंगे बंद
जनता कर्फ्यू आवाह्न पर सुबह सात बजे श्रद्धालुओ के लिए राज्य के अधिकतर मंदिर बंद किये जायेंगे। मंदिर के संचालक एवं महन्तों ने सभी श्रद्धालुओं से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि नित्य, पूजा पाठ और भोग लगाने के बाद सुबह सात बजे बन्द किए जाएंगे। 23 को सुबह मन्दिर के कपाट यथावत खोल दिए जाएंगे।

राज्यपाल का संदेश राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कोरोना वायरस से बचाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के आह्वान का शतप्रतिशत पालन करने की जनता से अपील की है। एक बयान में राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को गंभीरता से लेकर इसका पालन किया जाना चाहिए। इससे उत्तराखंड को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलेगी। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपील में राष्ट्रवासियों के प्रति जो चिंता व प्रेम प्रर्दिशत किया, उसके लिए उत्तराखंड की ओर से आभार व्यक्त किया जाता है। जिस महामारी से आज पूरा विश्व लड़ रहा है, वह हमारी असावधानी के कारण विकराल रूप न लेने पाए, इसके प्रति प्रधानमंत्री ने जागरूक किया है। ऐसी विषम परिस्थितियों में संयम व धैर्य का प्रदर्शन कर हम एकदूसरे की सहायता करें, यह आवश्यकता है। केंद्र और राज्य की सरकारें अपनी पूर्ण क्षमता के साथ कार्य कर रही हैं। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि वायरस से संक्रमित को पर्याप्त उपचार मिले, इसके लिए अस्पतालों पर मरीजों का दबाव न बढ़ने दिया जाए। चिकित्सकों, नर्स, अन्य सेवा कर्मचारियों के योगदान को उल्लेखनीय बताते हुए 22 मार्च को उनके प्रति आभार प्रर्दिशत करने पर जोर दिया है। राज्यपाल का संदेशराज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कोरोना वायरस से बचाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के आह्वान का शतप्रतिशत पालन करने की जनता से अपील की है। एक बयान में राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को गंभीरता से लेकर इसका पालन किया जाना चाहिए। इससे उत्तराखंड को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलेगी। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपील में राष्ट्रवासियों के प्रति जो चिंता व प्रेम प्रर्दिशत किया, उसके लिए उत्तराखंड की ओर से आभार व्यक्त किया जाता है। जिस महामारी से आज पूरा विश्व लड़ रहा है, वह हमारी असावधानी के कारण विकराल रूप न लेने पाए, इसके प्रति प्रधानमंत्री ने जागरूक किया है। ऐसी विषम परिस्थितियों में संयम व धैर्य का प्रदर्शन कर हम एकदूसरे की सहायता करें, यह आवश्यकता है। केंद्र और राज्य की सरकारें अपनी पूर्ण क्षमता के साथ कार्य कर रही हैं। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि वायरस से संक्रमित को पर्याप्त उपचार मिले, इसके लिए अस्पतालों पर मरीजों का दबाव न बढ़ने दिया जाए। चिकित्सकों, नर्स, अन्य सेवा कर्मचारियों के योगदान को उल्लेखनीय बताते हुए 22 मार्च को उनके प्रति आभार प्रर्दिशत करने पर जोर दिया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

व्यापारियों का समर्थन
प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा के अनुसार, कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए आमजन से लेकर सभी वर्गों और संगठनों को साथ मिलकर एहतियाती कदम उठाने जरूरी हैं। हम पूरी तरह से सरकार के साथ हैं। इधर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रभाकर के मुताबिक, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला देहरादून 22 मार्च, रविवार को सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक अपने- अपने घरों से बाहर ना निकलने का संकल्प लेता है और अपने-अपने प्रतिष्ठान को बंद रखेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को शत फीसदी सफल बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की आयोजित बैठक में कोरोना वायरस पर जनता कर्फ्यू को पूर्ण समर्थन एवं सहयोग की जिला नैनीताल की समस्त इकाइयों से अपील की गयी है। देश के प्रधानमंत्री के निर्देश पर पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयार है। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे ने बताया कि केवल 22 मार्च को ही बाजार जनहित में कोरोना पर प्रहार के लिए ही बंद होगा। जबकि शेष दिन बाजार सामान्य रूप से खुलेगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष लाला जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, परमजीत सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, निर्वतमान अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, मुरली मनोहर मुलानी, डीके गुप्ता, सोनू पुरी, पवन जोशी, चरनजीत सिंह बिंद्रा, संजय राजपूत, संजय गुप्ता, नीरज गुप्ता आदि व्यापारियों ने समर्थन किया। इधर हल्द्वानी टैन्ट व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन एवं महामंत्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट द्वारा भी जनता कर्फ्यू पर पूर्ण सहयोग एवं समर्थन की अपील की गयी है।

जिला पंचायत का समर्थन
नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तौलिया ने कहा कि कोरोना एक वैश्विक चुनौती है। इसे लेकर हमें पूरी तरह एकसाथ आकर खुद अपने देश की जनता की सुरक्षा को आगे आना होगा। नैनीताल जिला पंचायत की तरफ से करती हूं कि 22 मार्च को अपने घरों में रहकर जनता कर्फ्यू में सहयोग करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440