उत्तराखंड पंचायत चुनावः पहले चरण के लिए मतदान जारी, मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह, 26 लाख वोटर डालेंगे वोट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज पूरे उत्साह के साथ जारी है। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हुई, जिसमें लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर पहाड़ से मैदान तक उत्साह देखा जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 11 बजे तक प्रदेश में 19 फिसदी मतदान हुआ है।

हरिद्वार को छोड़कर शेष 12 जिलों में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण का मतदान आज 24 जुलाई को हो रहा है, जबकि दूसरे चरण के तहत 28 जुलाई को वोटिंग संपन्न होगी। इसके बाद 31 जुलाई को एक साथ मतगणना की जाएगी।

इस बार पंचायत चुनाव में कुल 17,829 प्रत्याशी मैदान में हैं, और करीब 26 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला! बेटी ने बताई आपबीती तो मां ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

कुमाऊं और गढ़वाल के कई हिस्सों में आज सुबह से ही लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिला। खास बात यह रही कि बड़े शहरों जैसे दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और देहरादून से हजारों की संख्या में प्रवासी मतदाता अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 2 नवंबर 2026, सोमवार | कार्तिक कृष्ण अष्टमी आज: कुछ राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानिए 12 राशियों का हाल

रामनगर में सुबह से ही मतदान को लेकर जबरदस्त चहल-पहल देखी गई। रानीखेत रोडवेज से लेकर लखनपुर तक सड़कें टैक्सियों, टेंपो ट्रैवलर्स और बसों से भरी रहीं। बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी और पार्किंग की जगह तक नहीं बची। मतदान से पहले स्थानीय बाजारों में खरीदारी करते हुए लोग उत्साहित नजर आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440