समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी की ओर से रुद्रपुर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बंटी सिंह संयोजक नानकमत्ता, नरेश राज शर्मा संयोजक किच्छा विधानसभा, मनोज कुमार नेगी उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता, मोहन ढौडियाल समाज सेवी उत्तराखंड प्रदेश संयोजक एवं अन्य पार्टी कार्यक्रताओं ने संयुक्त रूप से किया। बंटी सिंह संयोजक नानकमत्ता ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा ’उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी अपने अध्यक्ष संजय कुण्डलिया के नेतृत्व में राज्य के लोगों के सामने एक राजनीतिक विकल्प देने जा रहा है, जो समग्र उत्तराखंड को एक विकसित राज्य बनाने के लिए संकल्पित है और जो बहुआयामी विकास के लिए दृढ़ निश्चय ले चुके है। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी आने वाले चुनाव में प्रदेश के 70 के 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और विजयी होंगे। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष संजय कुंडलिया ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे अपने अपने क्षेत्र में शिक्षा के स्तर के सुधार के लिए रोडमैप तैयार करें। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी उत्तराखंड के लोगों तक मुफ्त बिजली और पानी पहुंचाएगी।
प्रेस वार्ता में उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी कि ओर से बंटी सिंह संयोजक नानकमत्ता, नरेश राज शर्मा, संयोजक किच्छा विधानसभा, मनोज कुमार नेगी, उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता, मोहन ढौडियाल, समाज सेवी उत्तराखंड प्रदेश संयोजक एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












