उत्तराखंडः मंदिर के पास अचानक पैर फिसलने से नदी के तेज धारा में बहा युवक, तलाश जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले के त्यूनी क्षेत्र में रविवार को एक दुखद घटना घटी। उत्तरकाशी के एक युवक के टोंस नदी में बहने की खबर सामने आई है। यह हादसा प्रसिद्ध हनोल मंदिर के समीप हुआ।

जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी के जखोल गांव निवासी दिनेश, पुत्र हरिपाल, हनोल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचा था। मंदिर के पास टोंस नदी के किनारे वह अचानक पैर फिसलने से संतुलन खो बैठा और नदी की तेज धारा में बह गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मोरी थाना पुलिस, एसडीआरएफ और उत्तरकाशी से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक दिनेश का कोई पता नहीं चल सका। तलाशी अभियान जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440