उत्तराखण्डः पत्नी से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत, छत के कमरे में मिला शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले में एक 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले युवक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार, गदरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले किशन विश्वास का शव बीती रात घर की छत पर बने कमरे में मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

किशन विश्वास अपनी पत्नी रीना विश्वास और दो छोटे बच्चों के साथ रहते थे। उनकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। परिवार में पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 5 सितंबर 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

किशन सीलिंग (फॉल्स सीलिंग) का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह चार भाई-बहनों में से एक थे। घटना का पता उस समय चला जब देर रात उनकी मां छत पर गईं और कमरे का दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देख वह सन्न रह गईं।

परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी और किशन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आधी रात गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे, कृष्ण जन्म पर झूम उठा शहर; मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गदरपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, जो संभवतः पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे गांव में गहरा शोक है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440