उत्तराखण्डः रेलवे ट्रैक पर अज्ञात बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत, शिनाख्त नहीं

खबर शेयर करें

समाचार सच, लक्सर। हरिद्वार जनपद के लक्सर और रायसी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

मंगलवार को रेलवे कंट्रोल रूम से लक्सर-रायसी रेलखंड पर एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन से कटने के कारण मौत हुई है और उसके दोनों पैर कट चुके थे।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 65 से 70 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच बताई गई है। आसपास के क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम से मिली थी। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440