उत्तराखंड में होगी अब ऑफलाइन-ऑनलाइन मोड में पढ़ाई

खबर शेयर करें

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किये आदेश जारी, कहा 94 महाविद्यालय 4जी कनेक्टिविटी से जुड़े

समाचार सच, देहरादून (फरहत रऊफ)। कोरोना संक्रमण के चलते राज्य में पिछले एक वर्ष से बच्चों ऑनलाइन के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करवायी जा रही थी। लेकिन कोरोना के दूसरे लहर को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने अब कॉलेजों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में पढ़ाई कराने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड सरकार ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं, उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्रों पर कोई असर न पड़े।

उक्त ममाले में रविवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि जिस तरह से राज्य में कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, उसको देखते हुए हायर एजुकेशन के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में कराने का फैसला लिया है, ताकि राज्य के सभी निजी और सरकारी विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई जारी रखी जा सके। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि साइंस और प्रैक्टिकल विषय के छात्र-छात्राएं अपने संस्थानों में आकर पढ़ाई कर सकेंगे जबकि बाकी दूसरे विषयों के छात्र-छात्राएं घर बैठे भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर कुलपति दोनों मोड में पढ़ाई की मॉनिटरिंग करेंगे। राजकीय महाविद्यालय स्तर पर निदेशक मॉनिटरिंग कर सरकार को हर महीने अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालयों के प्रिंसिपल अपने संस्थान की रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को सौपेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी 106 महाविद्यालयों में से 94 महाविद्यालयों को 4जी कनेक्टिविटी से जोड़ दिया है। बाकी महाविद्यालयों को भी 30 अप्रैल तक 4जी कनेक्टिविटी से जोड़ दिया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी राजकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पुस्तकालय, बिजली, पेयजल, स्मार्ट क्लास, ई-बोर्ड, ई-लाइब्रेरी, कम्प्यूटर, आधुनिक प्रयोगशाला उपकरण, फर्नीचर आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गईं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440