उत्तराखण्डः गुलदार के हमले में महिला की मौत, गांव में दहशत का माहौल

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी। पौड़ी जनपद के खिर्सू ब्लॉक में गुलदार के हमले से एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, खिर्सू ब्लॉक के कोटी गांव में रहने वाली गिन्नी देवी गुरुवार शाम रोज़ की तरह घर से करीब 300 मीटर दूर खेतों में घास काटने गई थीं। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज़ था कि गिन्नी देवी को बचने का कोई मौका नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -   46 स्कूलों को नोटिस पर विवाद: दीपक बल्यूटिया का सवाल - महंगी किताबों के खेल में किसका हित साध रही सरकार?

घटना की खबर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग जंगल या सुनसान स्थानों पर जाने से परहेज़ कर रहे हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गुलदार की गतिविधियों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   बायोमैट्रिक से छेड़छाड़ से लेकर फर्जी बिल तक! हल्द्वानी में वन विकास निगम का पूर्व ऑपरेटर का बड़ा घोटाला बेनकाब

उधर, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। टीम गुलदार की गतिविधियों की निगरानी करने के साथ-साथ क्षेत्र में सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने पर काम कर रही है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, अकेले जंगल की ओर न जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440