उत्तराखण्ड के निर्दलीय विधायक प्रीतम ने थामा भाजपा का दामन, दिल्ली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने करवायी सदस्यता ग्रहण

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/दिल्ली। धनोल्टी के निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार को भारतीय जनता पार्टी अपने पाले में लाने में कामयाब रही है। आज विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। प्रीतम उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) से भी मंत्री रह चुके हैं। उन पर कांग्रेस की भी नजर थी। इस मौके पर प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि देश की सबसे बड़ी पार्टी में शामिल हुआ हूं। मैं धार्मिक प्रदेश से हूं, जहां चारधाम हैं, देवी देवताओं का वास है। पीएम मोदी का नाता भी देवभूमि से रहा है। जिस तरह से उनकी धार्मिक आस्था देवभूमि से जुड़ी हैं उससे निश्चित तौर पर प्रदेश का विकास होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या-गिरधारी साहू विवाद की जांच करेगी SIT, 10 सदस्यीय टीम गठित, वायरल ऑडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440