जम्मू में ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड का लाल हुआ बलिदान, 21 वर्षीय अग्निवीर रोहित सिंह की मौत से गांव में मातम

खबर शेयर करें

समाचार सच, टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में सेवाएं दे रहे 21 वर्षीय रोहित सिंह का जम्मू में निधन हो गया। जैसे ही यह सूचना उनके पैतृक गांव में पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घनसाली क्षेत्र के मेंदू सिंधवाल गांव निवासी रोहित सिंह भारतीय सेना की 20 गढ़वाल राइफल में अग्निवीर के रूप में तैनात थे। बताया जा रहा है कि 10 जून को ड्यूटी के दौरान उन्हें गोली लगी, जिसके बाद उनका निधन हो गया। हालांकि, गोली लगने की परिस्थितियों को लेकर सेना की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सेना द्वारा रोहित सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक पहुंचे। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक

परिजनों के अनुसार, रोहित ने हाल ही में अपनी सैन्य ट्रेनिंग पूरी की थी और इसके बाद जम्मू में उनकी तैनाती हुई थी। कम उम्र में सेना में भर्ती होकर देशसेवा का सपना पूरा करने वाले रोहित के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल | 26 जुलाई 2026, रविवार

रोहित के पिता सुरेंद्र सिंह विदेश में नौकरी करते हैं, जबकि उनका छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने रोहित को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

रोहित सिंह का असमय निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि देशसेवा के लिए उनका समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440