हल्द्वानी में होगा उत्तराखंड की रजत जयंती का भव्य जलवा, पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी भी हो सकते हैं शामिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी उत्तराखंड की रजत जयंती का गवाह बनने जा रहा है! राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर इस बार राज्य स्थापना दिवस का मुख्य आयोजन पहली बार हल्द्वानी में किया जा रहा है।

6 नवंबर को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में भव्य रजत जयंती समारोह और सैनिक सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें कुमाऊं मंडल के नैनीताल, उधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों के पूर्व सैनिक और वीर नारियां बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी बीते दिवस बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी व्यवस्था में कमी नहीं रहनी चाहिए। सुरक्षा से लेकर पार्किंग, पेयजल और बैठने की व्यवस्था तक सब बेहतर हो।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की बेटी भार्गवी रावत का जलवा-खेलों में झटके 33 मेडल, वुडलैंड स्कूल की छात्रा ने किया राज्य का नाम रोशन!

मंत्री ने नगर निगम सभागार में सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, डीएम ललित मोहन रयाल, सेना अधिकारियों और प्रशासनिक टीम के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का द्वार है, यहां सैनिक सम्मेलन होना गर्व की बात है। हमारा राज्य सैन्य बाहुल्य है, इसलिए यह आयोजन पूरे देश को सैनिक सम्मान का संदेश देगा।।

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने की संभावना है। इस ऐतिहासिक मौके पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीर माताओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही, राज्य के विकास में योगदान देने वाले समाजसेवियों और कर्मवीरों को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि रजत जयंती समारोह में उत्तराखंड की गौरवशाली 25 वर्ष की यात्रा, शहीदों का बलिदान और विकास की झलकियां पेश की जाएंगी। कृषि, पर्यटन, उद्योग, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस आयोजन की शान बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि यह हर उत्तराखंडवासी के लिए गर्व का क्षण है। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में उत्तराखंड देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो।

यह भी पढ़ें -   30 अक्टूबर 2025 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, महापौर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट,उत्तराखंड सरकार में दायित्व धारी दिनेश आर्य, सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल,मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, हल्द्वानी सेना परिसर से आए कर्नल पृथ्वीराज, केआरसी रानीखेत से आए मेजर आशीष,नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440