कोरोना संक्रमण से बचाव में 70 फीसद कारगर है वैक्‍सीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, लंदन/दिल्ली। एस्‍ट्राजेनेका के साथ मिलकर बनाई अपनी कोविड-19 वैक्‍सीन को लेकर ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दावा किया है कि यह कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव में 70 फीसद कारगर है। ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया, ‘कोविड-19 वैक्‍सीन से जंग में अहम पड़ाव पर आज कदम रखा है। इस वैक्‍सीन की आधी खुराक जिन वॉलंटियरों को दी गई थी उन्‍हें जब पूरी खुराक दी गई तब इस वैक्‍सीन का प्रभाव 90 फीसद तक सामने आया। फाइजर और मॉडर्ना दोनों ही वैक्‍सीन के लिए इस माह की शुरुआत में बताया गया था कि ये दोनों ही वैक्‍सीन 95 फीसद तक संक्रमण से बचाव में कारगर हैं। अंतरिम डाटा से पता चला है कि ऑक्‍सफोर्ड वैक्‍सीन 70.4 फीसद प्रभावी है और इसके दो डोज से पता चला कि यह महामारी से लड़ने में 90 फीसद तक प्रभावी है। अपने तीसरे चरण के ट्रायल के बाद ऑक्‍सफोर्ड ने बताया कि इसका कैंडिडेट वैक्‍सीन ChAdOx1 nCoV-2019 कोविड-19 से लड़ने में सक्षम है और उच्‍चस्‍तरीय सुरक्षा मुहैया कराता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: अष्टमी का रहेगा यह समय उसके बाद शुरू होगी नवमी जानें सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440