वास्तु शास्त्र: अगर कोई चीज टूटती है तो यह आने वाले बदलाव या फिर किसी चीज से सावधानी बरतने का इशारा देती हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वास्तु शास्त्र में अपने आसपास हो रही छोटी से छोटी घटना को भी संकेत के रूप में देखा जाता है। शास्त्र के हिसाब से अगर कोई चीज टूटती है तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। मान्यता है कि ये चीजें आने वाले बदलाव या फिर किसी चीज से सावधानी बरतने का इशारा देती हैं।

कांच का टूटना
वास्तु के अनुसार अगर घर में कांच अचानक से टूट जाए तो ये शुभ नहीं होता है। माना जाता है कि ये घर में तनाव या कोई बड़ी परेशानी का संकेत देती है। ऐसे में टूटे हुए शीशे को घर से जल्द से जल्द हटा देना चाहिए।

भगवान की मूर्ति का टूटना
इसे भी सबसे बड़े अपशकुन के रूप में देखा जाता है। माना जाता है कि इससे घर में आई हुई नकारात्मकता का संकेत मिलता है। ऐसे में पूजा घर की साफ-सफाई करते हुए खंडित हुई मूर्ति को कहीं विसर्जित कर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   9 सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे प्राथमिक शिक्षक, बैरिकेडिंग पर रोका तो सड़क पर ही दिया धरना

घड़ी का टूटना
अगर घर में घड़ी अचानक ही बंद हो जाए या टूट जाए तो इसे हल्के में लेने की गलती नहीं करना चाहिए। ये चीज रुके हुए काम या फिर जिंदगी में आने जा रहे बदलाव का संकेत देती है। इस वजह से बंद घड़ी को तुरंत ठीक करना चाहिए और टूटी हुई घड़ी को तुरंत रिप्लेस करना चाहिए।

तुलसी के गमले का टूटना
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर तुलसी के पौधे वाला गमला टूटता है तो इसे शुभ संकेत तो बिल्कुल भी नहीं मानते है। इसका संकेत होता है कि घर का माहौल सही करने की जरूरत है। इसी के साथ कोशिश करनी चाहिए कि घर में रोजाना पूजा-पाठ हो।

मंगलसूत्र या फिर चूड़ी का टूटना
इसे लेकर पारंपरिक मान्यता भी काफी है। हालांकि वास्तु में सुहाग की निशानियों का अचनाक टूटना सावधानी का संकेत देता है। ऐसे समय में घबराना नहीं चाहिए बल्कि भगवान से घर की खुशहाली की कामना करनी चाहिए। इसी के साथ नकारात्मक सोच में बिल्कुल भी ना लाएं।

यह भी पढ़ें -   दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, छह समितियों में बांटा गया 32 लाख का बोनस

मटके का टूटना
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पानी का मटका अचानक टूट जाता है तो इसका एक ही मतलब होता है अबसे पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहना है। वास्तु में सलाह दी जाती है कि इन सारी टूटी चीजों की समय रहते मरम्मत करा लें और अगर ये संभव नहीं है तो फिर इन्हें घर से बाहर कर दें। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440