समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हमारे जीवन में कई बार ऐसा होता है कि बहुत सारी दवाइयों का सेवन करने पर भी हमारे सेहत में कोई सुधार नहीं होता। कई डॉक्टरों के चक्कर काटने के बाद भी हमारी सेहत वैसी की वैसी ही रहती है। जो कोई कुछ भी बोले आप वही दवा खाना शुरू कर देते हैं, लेकिन रिजल्ट कुछ नहीं प्राप्त होता है। बहुत से लोग तो ऐसे होते हैं, जो दवाइयों के सहारे ही जिंदा रहते हैं।
-आपने क्या कभी नोटिस किया है कि हजार-हजार रुपये की दवाइयों के सेवन करने के बाद भी आपकी रोग में कोई सुधार जल्दी नज़र नहीं आता है और आपकी सेहत दिन प्रतिदिन और बिगड़ती ही जाती है।
-अगर आप भी अपनी बीमारी को दूर कर जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ पाना चाहते हैं, तो अपने घर में वास्तु के अनुसार दवाओं को रखना शुरू कर दें। जी हां, जिस तरह वास्तु का महत्व घर के हर कोनों में होता है ठीक उसी तरह घर पर रखी दवाइयों का भी एक सही वास्तु होना चाहिए, क्योंकि तभी आप पर उन दवाइयों का असर सही से और जल्दी होगी।
-दवाइयों को रखने का सही दिशा है उत्तर एवं पूर्व दिशा। बता दें कि स्वास्थ्य और आरोग्य के उत्तर-उत्तर-पूर्व क्षेत्र में दवाइयां रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इन्हें जब इस क्षेत्र में रखा जाता है, तो यह बेहद लाभकारी होती हैं और आपको रोगों से शीघ्र ही छुटकारा भी दिलाती है।
-वहीं, अगर दवाइयां दक्षिण-पूर्व दिशा में रखी हुई हो, तो इनका असर कम हो जाता है एवं नियमित तौर पर लेते रहने पर भी मरीज़ को अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए काफी समय तक अधिक मात्रा में दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। ज्यादा मात्रा में दवाइयों के सेवन से इंसान अंदर से खोखला होता चला जाता है।
-अगर आप घर की दक्षिण दिशा में दवाइयों को रखते हैं, तो वहां रहने वाले सदस्य छोटी-छोटी बीमारियों में भी दवाइयां लेना उचित समझते हैं या यूं कहे कि वह दवाइयों पर ही निर्भर रहते हैं। नकारात्मक प्रभाव से बचना है, तो दवाइयों को अपने पलंग के सिरहाने एवं साइड टेबल पर रखने से बचना चाहिए।
-ध्यान रहें कि दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र को अपव्यय एवं विसर्जन का माना जाता है। इसलिए भी इस दिशा में रखी दवाइयां अपना असर नहीं दिखा पाती हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप इस दिशा में दवाइयों को रखने से बचें।
-दूसरी ओर पश्चिम दिशा में रखी दवाइयां सकारात्मक परिणाम देती हैं। सहयोग की दिशा उत्तर-पश्चिम में दवाइयां रखने से इन्हें सेवन करने वाले व्यक्ति को इनकी आदत पड़ जाती है और वह इनके बिना कभी नहीं रह पाता है।
-बताते चलें कि अपने रसोईघर में भी दवाएं गलती से भी ना रखें, क्योंकि ऐसी भूल करने से आपके घर में रहने वाले सदस्यों को हमेशा स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और आपकी सेहत भी बिगड़ती चली जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












