लॉकडाउन के चलते सब्जियों के दामों ने छुआ आसमान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश को लॉकडाउन करने के बाद सुबह 7 बजते ही बाजारों में आवश्यक सामग्री खरीदने को भीड़ लग गई। जिसका पूरा फायदा कालाबाजारी करने वालों ने उठाया। हल्द्वानी में 22 रूपये किलो बिकने वाला आटा फुटकर बाजार में 30 रुपये किलो बिका। ये महंगाई सिर्फ अनाजों में नहीं बल्कि सब्जियों में भी देखी गई। बावजूद इसके जिला प्रशासन ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की। जबकि स्थानीय प्रशासन ने दुकानदारों को आवश्यक वस्तुओं को उचित दाम और एमआरपी दामों पर बेचे जाने की निर्देश दिये है। आम आदमी को मजबूरी में महंगे सामानों को खरीदना पड़ा रहा हैं।

ज्ञाह हो कि पूरे प्रदेश में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और 23 मार्च से ही लॉकडाउन है। जिसके अंतर्गत सुबह के वक्त लगभग 10 बजे तक राशन के दुकानों को छूट मिली हुई है। लेकिन मंगलवार को रात 8 बजे पीएम मोदी द्वारा 21 दिन पूर्ण देश बंद का ऐलान करने के बाद एक बार फिर सुबह होते ही राशन की दुकानों से लेकर सब्जी मण्डी तक जनता की भीड़ देखी गई।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

हल्द्वानी के सभी इलाकों में राशन दुकानदारों को सुबह 7 से 10 बजे तक दुकान खोलने की छूट मिली है, जिसका फायदा शहर में कई जगह दुकानदार भरपूर उठा रहे हैं। समाचार सच की टीम ने जब इसकी सच्चाई जानने के लिए बाजारों के तरफ रुख किया तो बाज़ार में आटा 30 रूपये किलो बेचते नजर आए। ये स्थिति हल्द्वानी के मेन बाजार, मुखानी, रामपुर रोड, कुसुमखेड़ा, काठगोदाम आदि कई इलाकों में देखा गया। यहीं नहीं आटा के साथ-साथ चावल, दाल, सरसो का तेल, रिफाइंड और व्रत की सामग्रियों में 30 से 40 रुपये किलो बढ़ाकर कालाबाजरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सब्जियों के दामों ने छुआ आसमान
सब्जियों के दामों में भी काफी उछाल आई है। सबसे ज्यादा टमाटर, आलू, प्याज, गोभी, धनिया, मिर्च के दामों में उछाल नजर आया। आलू 20 रूपये किलो से बढ़कर 30 रूपये किलो तो टमाटर 40 से 50 रूपये किलो तक बिक रहा है।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग
मुखानी निवासी छात्र उमाशंकर ने बताया कि सब्जियों के दामों में पहले से वृद्वि हुई है। जो आलू दो दिन पहले 20रू किलो खरीदा था जो आज 30रू किलों खरीदा है। वही अन्य सब्जी भिण्डी 60रू, टमाटर 50रू, बीन 60रू बिके।

कुसुमखेड़ा निवासी कनक तिवारी ने बताया कि उन्होंने बैंगन 50रू, गोभी 40रू, मटर 60रू, गाजर 40रू किलो खरीदे हैं, जो जिनके मूल्य में भारी बढ़ोत्तरी हुई है।

रामपुर रोड निवासी नेहा ने बताया कि फलों में महंगे हुए हैं। उन्होंने अंगूर 100रू किलो सेब 120रू, संतरें 50रू, किलो खरीदा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440