तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा वाहन खाई में गिरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। चमोली- केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना सुबह की है। वाहन में सवार सभी 11 तीर्थयात्री राजस्थान के थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है सभी सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ महीने सूर्य देव को अर्घ्य देना, तांबे और गेहूं का दान करना तथा भगवान वामन की पूजा करना विशेष फलदायी

गुरुवार सुबह कुंड-चेापता-मंडल हाईवे से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे राजस्थान के तीर्थयात्रियों का वाहन कांचुलाखर्क के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा पलटा। गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि घटना सुबह की है। सभी तीर्थयात्रियों को प्राइवेट वाहन से गंतव्य के लिए भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट: DM का बड़ा आदेश, BDO से लेकर BLO तक सभी फील्ड कर्मी हाई अलर्ट पर, जनता के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440