समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के लामाचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में मार्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड पुलिस कर्मी को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रिटायर्ड पुलिस कर्मी की मौत हो गयी। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


जानकारी के अनुसार पीपलपोखरा नंबर 1 चारधाम मंदिर फतेहपुर निवासी 45 वर्षीय बलवंत सिंह धामी पुलिस विभाग में हवलदार पद से रिटायर्ड थे। वह अपने परिवार के साथ यहां पर रहते थे। रविवार की सुबह बलवंत सिंह धामी रोज की भाती सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। तभी रास्ते में चारधाम मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह तीन साल पूर्व पुलिस महकमे से सेवानिवृत हुए थे।
इधर उनके पड़ोस में रहने वाली प्रत्यक्षदर्शी सुनीता भारद्वाज ने बताया कि जब बलवंत सिंह मार्निंग वॉक पर निकले थे तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मृतक के दो बच्चे हैं। उनकी बड़ी बेटी काजल देहरादून से बी.कॉम कर रही है जबकि छोटा बेटा पंकज हल्द्वानी में इंटर की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस से रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने पीपलपोखरा चारधाम मंदिर फतेपुर के पास मकान बनाया था।
इधर सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस दुर्घटना के आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440