उत्तराखण्ड में वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, आठ चोरी की बाइकें बरामद, तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर जिले की पुलिस ने वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग के सदस्यों ने कई वारदातों को अंजाम दिया। 150 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से आठ चोरी की बाइकें बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है। vehicle theft gang

खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल,सीओ पंतनगर तपेश कुमार और थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि सिडकुल चौकी इलाके से पिछले कुछ दिनों से लगातार बाइक चोरी की वारदातें हो रही थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।

यह भी पढ़ें -   Good News: बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में शुरू की लंग ट्रांसप्लांट और थोरैसिक सर्जरी OPD, जानिए कब मिलेंगे डॉक्टर…

जिसके बाद पुलिस को कई तीन संदिग्ध की फुटेज प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने सुरागरसी और पतरसी के आधार पर जब शुक्रवार को दिनेशपुर मोड के समीप चौ किग अभियान शुरू किया,तो बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ग्राम आबाद नगर गदरपुर निवासी नितिन चंद्र,नंदपुर निवासी चंदन कुमार और निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में रिश्वतखोर JE रंगे हाथ गिरफ्तार: 80 हजार लेते ही विजिलेंस का छापा, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने आठ चोरी की बाइकें बरामद की गई। बरामद तीन बाइक दिनेशपुर निवासी रजत सिंह,फिरोजपुर निवासी रॉबिन और नैनीताल के मोहम्मद असलम की निकली। जो कुछ दिनों पहले ही पंतनगर थाने से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440