शातिर ईनामी अपराधी गिरफ्तार, उत्तराखंड, यूपी समेत नेपाल तक दिया है आपराधिक घटनाओं को अंजाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। एक साल से फरार ट्रैक्टर चोर को गिरफ्तार करने में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के हाथ सफलता लगी है। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का ईनाम घोषित था। वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी ने उत्तराखण्ड, यूपी समेत नेपाल तक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।

मामले का खुलासा मंगलवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय में किया। उन्होंने बताया कि छतरपुर निवासी हरीश सिंह मेहता ने 1 फरवरी 2023 को थाना पंतनगर में तहरीर देकर कहा था कि उनके घर के बाहर से उनके सोनालिका ट्रैक्टर संख्या यूके 06बीडी 6486 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026ः प्रथम दिन- मां शैलपुत्री की पूजा से होगी शुरुआत, जानिए पूजन विधि, महत्व और मंत्र

ट्रैक्टर चोरी की घटना को मनदीप सिंह निवासी धर्मपुर रुद्रपुर, महेश सिंह कोरंगा निवासी उकरौली थाना सितारगंज, सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा निवासी ग्राम टामेरा विलासपुर और महेश निवासी लक्ष्मण नगर निकट इंटर कालेज थाना हजारा जिला पीलीभीत ने अंजाम दिया है। 12 फरवरी 2023 को मनदीप सिंह, महेश सिंह कोरंगा, सुखदेव सिंह को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया था। एक आरोपी महेश फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में रिश्वतखोर JE रंगे हाथ गिरफ्तार: 80 हजार लेते ही विजिलेंस का छापा, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट के बाद महेश की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया। इनामी आरोपी महेश की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम एसओजी और थाना पंतनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने फरार आरोपी महेश को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली के बाहर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर एवं चालाक किस्म का अपराधी है, उसने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत नेपाल में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440