भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट का जोरदार जनसंपर्क अभियान, युवा शक्ति के साथ मांगा समर्थन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने मंगलवार को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। उन्होंने वार्ड 1 गौला बैराज, वार्ड 51 पीलीकोठी, वार्ड 50 गली नंबर 7 और वार्ड 9 आनंदपुरी में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगे।

युवाओं को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताया
भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने युवाओं को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ करार दिया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और पारदर्शी नेतृत्व को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रही है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

गजराज सिंह बिष्ट ने युवा मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी को लोकतंत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से कुशल युवा डिजिटल समाधान और पारदर्शिता के लिए नए दृष्टिकोण लेकर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करने और समर्थन जुटाने का प्रभावी मंच प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने ने युवाओं से राष्ट्रप्रथम की विचारधारा को अपनाने और ईमानदार नेतृत्व का चयन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्ध और पारदर्शी नेतृत्व ही सही दिशा में प्रगति सुनिश्चित करेगा।

भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने बैठक में युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी पारंपरिक राजनीति को मुद्दों पर आधारित राजनीति की ओर ले जा रही है। उन्होंने युवाओं के जोश और उनकी भागीदारी को नए नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद बताया।

यह भी पढ़ें -   शिक्षा निदेशालय विवाद से उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक रावत, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नीरज बिष्ट, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा विपिन पांडे और जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक हरबोला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इधर आज सोमवार को दिनभर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 1 गौला बैराज , वार्ड 51 पीलीकोठी, वार्ड 50 गली नंबर 7 एवं वार्ड 9 आनंदपुरी में जन संपर्क एवं नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर अपने पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान भारी संख्या में उनके साथ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440