धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या, शव नाली में फेंका

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर शव नाली में फेंक दिया गया। ग्रामीण के चेहरे पर चोट और धारदार हथियार के निशान मिले है।मोहम्मदपुर जट गांव निवासी रमेश कुमार का गांव में ही नाली में शव मिला। रमेश (56) के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। वहीं सूचना मिलते ही एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -   नवरात्र पर सख्त आदेशः 19 से 27 मार्च तक ‘मीट-मांस पूरी तरह बैन’, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

मंगलवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। उन्होंने रमेश का शव नाली में पड़ा देखा और सूचना परिजनों को दी। वहीं सूचना मिलते ही एसएसपी प्रर्मेंद्र डोबाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर, रमेश के चेहरे पर चोट और धारदार हथियार के निशान मिले है। एसएसपी ने बताया कि ग्रामीण की हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026ः प्रथम दिन- मां शैलपुत्री की पूजा से होगी शुरुआत, जानिए पूजन विधि, महत्व और मंत्र

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440