ग्राम प्रधान के भाई की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक को लगी गोली, हायर सेंटर रेफर, हमलावर फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। यहां मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार बाईपास पर भगवानपुर चंदनपुर के ग्राम प्रधान के भाई की कार पर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फायरिंग में ग्राम प्रधान के भाई नौशाद तो बाल-बाल बच गये, लेकिन पास में बैठे उनके मित्र को 4 गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले गये। जहां हालत गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया। इस घटना में नौशाद भी घायल हुए है। इधर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार हमलावरों की तलाश लगी हुई है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का कहर! 3 दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भगवानपुर चंदनपुर के ग्राम प्रधान का भाई नौशाद बीती देर रात्रि कार से घर को जा रहे थे। रास्ते में जब कार बिजौली फ्लाईओवर के पास पहुंची तो वहां पर पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में नौशाद तो बाल-बाल बच गये लेकिन कार में बैठे उनके मित्र 38 वर्षीय गुलसाद पुत्र मकसूद निवासी भगवानपुर चंदनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गुलसाद को 4 गोलियां लगी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय लोगों की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने की वजह से चिकितकों द्वारा गुलसाद को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -   १८ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इधर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी का कहना है कि हमले के दौरान गुलसाद को चार गोलियां लगी हैं, गुलसाद को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440