समाचार सच, हल्द्वानी। श्री हिन्दू धर्मशाला ट्रस्ट रामपुर रोड के द्विवार्षिक चुनाव धर्मशाला परिसर में संपन्न हुए। जिसमें विपिन गुप्ता अध्यक्ष व राधेश्याम अग्रवाल महामंत्री निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश चन्द्र गुप्ता की देखरेख में हुए चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार गुप्ता, उपसचिव नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकुमार, आय-व्यय निरीक्षक पद पर भोला शंकर गोगी निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार जताया। साथ ही धर्मशाला में आमजन को अच्छी सुविधाएं देने के प्रयास को प्राथमिकता बताया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग, अनिल गुप्ता, कैलाश अग्रवाल, भवानी शंकर गोयल, दीपक अग्रवाल, केएल गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, दिलीप मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













