समाचार सच, भवाली/नैनीताल। आस्ट्रेलिया में टी 20 वर्ल्ड कप पूरा होने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) बुधवार को परिवार के साथ कुमाऊं पहुंचे हैं। वर्ल्ड कप में रन मशीन साबित हुए विराट फार्म वापसी के बाद बाबा नीब करौरी महाराज (Baba Neeb Karori Maharaj) से आशीर्वाद पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ नीब करोरी बाबा का आशीर्वाद लिया। पत्नी अनुष्का शर्मा ने सितंबर में विराट के शतक के बाद बाबा नीब करौरी की तस्वीर शेयर की थी। संभवतया उन्होंने विराट की फार्म वापसी के लिए दुआ मांगी थी और मुराद पूरी होने पर वह विराट के साथ यहां पहुंची हैं। नैनीताल जिले में भवाली-अल्मोड़ा एनएच किनारे स्थित कैंची धाम देश-विदेश के लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहा है। बाबा नीम करौली महाराज में विराट की पत्नी अनुष्का की भी श्रद्धा है।
आपको बताते बुधवार को वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद समय मिलते ही विराट ने परिवार के साथ देवभूमि का रुख किया। वह हेलिकॉप्टर में भवाली स्थित घोड़ाखाल हैलीपैड पर उतरे। अचानक परिवार संग देवभूमि आगमन को तीन साल बाद फार्म वापसी के लिए बाबा का धन्यवाद अदा करने और आशीर्वाद लेने से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तराखंड के प्रवासी छात्र-छात्राओं को जैसे ही विराट के उत्तराखंड पहुंचने की जानकारी लगी तो उनकी ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। व्हाट्सएप और एफबी की स्टोरी में विरुष्का के यहां पहुंचने के बाद की वीडियो लोगों ने जमकर शेयर की। स्टेटस से लेकर लोगों की जुबां पर उनके देवभूमि आगमन की चर्चा रही।
गुरुवार सुबह उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लिया। दोनों की बाबा नीम करौली में गहरी आस्था है। सितंबर में पत्नी अनुष्का शर्मा ने विराट के शतक के बाद बाबा नीम करौली की तस्वीर भी शेयर की थी। विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। एशिया कप के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया।
विराट कोहली के अचानक परिवार संग देवभूमि आगमन को तीन साल बाद फार्म वापसी के लिए बाबा का धन्यवाद अदा करने और आशीर्वाद लेने से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि बाबा नीम करौली महाराज के भक्त पूरी दुनिया में हैं। कैंची धाम आश्रम की स्थापना साल 1964 में हुई थी। बाबा नीम करौली को 20वीं सदी के महान संतों में गिना जाता है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



