विशाल शर्मा बने अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड ने हल्द्वानी निवासी विशाल शर्मा को उत्तराखण्ड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया हैं। मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने श्री शर्मा को प्रदेश में अपनी व्यवसायिक पहचान को देखते हुए उक्त दायित्व सौंपा गया है।

मंडल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए यह भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए हमेशा तत्पर व्यापारियों के बीच में खड़े रहेंगे। उन्होंने बताया की अति शीघ्र उत्तराखंड की कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा। संपूर्ण उत्तराखंड के अंदर नगर से लेकर जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी बनाई जाएगी। जिसमें जिम्मेदार व्यापारी साथियों को व्यापारी हितों का कार्य करने के लिए आगे लाया जाएगा। इधर श्री शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समस्त उत्तराखंड के व्यापारियों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440