आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में गूंजी युवा रचनाकारों की आवाज, स्वरचित कविता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में हरफनमौला साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में स्वरचित कविता प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और साहित्यिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी मौलिक रचनाओं का प्रभावशाली काव्य-पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने हास्य, वीर, भक्ति एवं श्रृंगार रस से ओतप्रोत कविताओं के साथ-साथ सामाजिक और समसामयिक विषयों पर भी अपनी सशक्त अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। राम मंदिर चढ़ावा चोरी, नीट पेपर लीक, लखनऊ अग्निकांड सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आधारित कविताओं ने श्रोताओं और निर्णायक मंडल का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन कविता की मौलिकता, विषय-वस्तु, भाषा-शैली, भावाभिव्यक्ति तथा मंच प्रस्तुति के आधार पर किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को हरफनमौला साहित्यिक संस्था की ओर से प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संस्था के आगामी विराट कवि सम्मेलन में अपनी रचनाओं का काव्य-पाठ करने का अवसर भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

कार्यक्रम के समापन पर संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को नई दिशा देने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य विरेन्द्र सिंह एवं शिक्षकों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे साहित्यिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440