समाचार सच, देहरादून। प्रदेश उद्योग एवं व्यापार मंडल समिति (उत्तराखंड) की बैठक संस्था के प्रदेश कोषाध्यक्ष के लक्खी बाग स्थित कार्यालय में प्रदेश महामंत्री विनय गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोयल ने बताया की इस ऐतिहासिक अवसर पर दून महानगर में प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल समिति द्वारा कार्यक्रम माता वाला बाग के समीप, कम्बाइंड आर्केड, आईसीआईसीआई बैंक प्रांगण में 5 अगस्त को सायं 5:30 बजे आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसमें करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक एवं आराध्य भगवान श्री राम के समक्ष 501 दीप प्रज्वलित कर श्री राम धुन का पाठ किया जाएगा। कोरोना काल को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग सभी उपस्थित जनों द्वारा आवश्यक रूप से किया जायेगा। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, गढ़वाल प्रभारी राजेंद्र प्रसाद गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद, महानगर महामंत्री श्री विवेक अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष श्री राजकुमार अरोड़ा, श्री अजय गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


