उत्तराखंड के इन जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, जारी हुआ यलो अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। इन दिनों प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कई क्षेत्रों में बारिश के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

चारधाम यात्रियों के लिए भी खराब मौसम परेशानी का सबब बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 29 और 30 मई को बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो जाएगा।

इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी चलने की आशंका है। अगले 2 दिनों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को खराब मौसम में बाहर ना निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। चार धाम यात्रियों को सावधान रहने की जरूरत है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 25,878 गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक, ई-केवाईसी के बिना नहीं मिलेगी सिलिंडर डिलीवरी

बता दें कि राज्य में मई महीने में शनिवार सुबह तक 85.3 एमएम की बारिश दर्ज की गई, जो कि सामान्य बारिश से 53 फ़ीसदी ज्यादा है। चारधाम यात्रा जिलों में भी पिछले कई दिनों से मौसम खराब है। बारिश और बर्फबारी हो रही है। कई जगह रास्ते बंद होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद यात्रा को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 अक्टूबर 2026, बुधवार | दशमी तिथि के बाद लगेगी एकादशी, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल; किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

मौसम की चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक व पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 36 लाख 87 हजार 917 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। इस बार यात्रियों का आंकड़ा 50 लाख पार कर सकता है, जो नया रिकॉर्ड होगा।

Warning of heavy rains for the next two days in these districts of Uttarakhand, yellow alert issued

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440