उत्तराखंड में करवट बदल सकता है मौसम

खबर शेयर करें

उत्तराखंड पहुंच सकता है पश्चिमी विक्षोभ

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में आज से बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। साथ ही मैदानों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने ताजा पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के चलते ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और चटख धूप के बीच पारा भी चढ़ रहा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादलों ने भी डेरा डाल लिया है। ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिससे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर व देहरादून में ओलावृष्टि व बारिश हो सकती है। इसके बाद शनिवार को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड पहुंच सकता है। इससे तापमान में भी कुछ गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   सीमांत किसानों के लिए बड़ी पहल, धामी सरकार का एमओयूए आईटीबीपी को मिलेंगे स्थानीय फल-सब्जी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440