उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: 13 जून तक पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, मैदानी इलाकों में भी राहत के आसार

खबर शेयर करें

मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी, अगले 2-3 दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री तक बढ़ने की संभावना; सप्ताह के अंत तक अधिकांश जिलों में बारिश के संकेत

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आगामी छह दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, जबकि मैदानी जिलों में भी सप्ताह के दूसरे हिस्से में वर्षा के आसार हैं। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

सोमवार को राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बादलों की गर्जना देखने को मिल सकती है। अन्य जिलों में मौसम सामान्यतः शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस संत महात्माओं ने दिया धर्म, भक्ति और मानव कल्याण का संदेश, समाज के विशिष्ट लोगों का हुआ सम्मान

9 जून को भी मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों के इन्हीं पांच जिलों में छिटपुट वर्षा हो सकती है, जबकि मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

बुधवार से मौसम का दायरा और विस्तृत होगा। राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। हालांकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।

11 जून को पूरे प्रदेश में वर्षा की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में भी हल्की वर्षा की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   राजौरी में शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को अल्मोड़ा ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

12 और 13 जून को भी राज्यभर में मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। हालांकि अगले दो से तीन दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश की इन गतिविधियों से जहां पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना रहेगा, वहीं मैदानी इलाकों में भी गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440