उत्तराखंड में इन दो दिन मौसम रहेगा मेहरबान और खतरनाक भी, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 6 और 7 जून को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की आशंका के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 6 और 7 जून को राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चंपावत समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें -   जन्माष्टमी 2026: व्रत के दौरान खान-पान के साथ पूजा और आचरण से जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है क्या है वो

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। आगामी दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मोहा मन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में भक्तिमय माहौल में मना जन्माष्टमी पर्व

हालांकि 7 जून के बाद बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने के संकेत हैं, लेकिन पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर बना रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440