आर्थिक तंगी दूर करने के लिए इस तरह घर में लगाये मनी प्लांट…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। अपनी आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए लोग घर-घर मनी प्लांट को लगाते हैं। कहते हैं कि घर में मनी प्लांट का रहने से आपके घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आएगी। अधिकतर घरों में इस प्लांट को लगाया जाता है। मनी प्लांट को लोग घर के अंदर तो लगाते ही हैं साथ ही इसकी अच्छी ग्रोथ के कारण इसे घर के बाहर भी लगा देते हैं।
मनी प्लांट घर के बाकी पौधौं की तरह आम पौधें नहीं हैं। अगर आप भी घर में धन वृद्धि के लिए इस प्लांट को रखने की सोच रहे हैं या आप घर में यह प्लांट रखते हैं तो आपको इसकी खास देखभाल ज़रूर करनी चाहिए। बता दें कि इसे गलत दिशा या सही देखभाल ना मिलने के कारण मनी प्लांट का प्रभाव घर में विपरीत भी हो सकता है।
मनी प्लांट से जुड़ी कुछ वास्तु टिप्स जो आपको इसके विपरीत प्रभाव से बचाने के साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा
किस दिशा में लगाएं मनी प्लांट ?
घर में सजाए अपने मनी प्लांट को कभी भी इधर उधर ना रखें। अगर आप इसे सही दिशा में रखेंगे तब ही यह फलदायक साबित होगा। ध्यान रहें कि मनी प्लांट को नॉर्थ ईस्ट दिशा में भूलकर भी ना रखें। ऐसा माना जाता है अगर मनी प्लांट को इस दिशा में रखा गया तो वह धन में वृद्धि ना करवाकर नुकसान ही करवाएगा। यही नहीं गलत दिशा में मनी प्लांट रखने से घर में रह रहे सदस्यों की सेहत पर भी नकारात्मक असर पड़ता हैं।
मनी प्लांट को क्यों न उखाड़े ?
कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि आपके घर में लगा मनी प्लांट सही से नहीं बढ़ पाता है, जिस कारण उसे आप उखाड़ कर फेंक देते है, जो कि वास्तु के अनुसार अशुभ माना गया है। अगर कभी मनी प्लांट सही से नहीं बढ़ रहा हो तो इसे उपर से काट लें और इसे जड़ से उखाड़ने से बचें।
मनी प्लांट की पत्तियों का क्या करें ?
शायद अब तक आपने मनी प्लांट की पत्तियों पर उतना ध्यान नहीं दिया होगा तो अब ध्यान देना शुरू कर दें। जो भी पत्तियां खराब हो रही है उसे पहले ही वहां से हटा दें। बता दें कि मनी प्लांट की पत्तियों का जमीन पर गिरना भी अशुभ संकेत माना जाता हैं।
मनी प्लांट को रोज़ाना पानी क्यों देना चाहिए ?
अगर आपके मनी प्लांट की पत्तियां सूखने लग गई है, तो आज से ही अपने इस प्लांट की ओर ध्यान देना शुरू कर दें। इस प्लांट की पत्तियों का सूखना अशुभ संकेत होता हैं और माना जाता है कि यह घर की आर्थिक तंगी की ओर संकेत भी करती हैं। इसीलिए मनी प्लांट को रोज़ाना पानी ज़रूर दें।
घर में कहां लगाएं मनी प्लांट ?
ध्यान रहें कि अगर आप मनी प्लांट को बाहर लगा रहे है तो इसे बिल्कुल कवर करके ही लगाएं। इनदिनों ज्यादा से ज्यादा लोग अपने गार्डन में भी मनी प्लांट को लगाने लग गए हैं, जो अशुभ माना जाता है। मनी प्लांट को कभी भी बाहर ना लगाएं, इसे हमेशा ही घर के अंदर लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   ११ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440