समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क।
- पेट में खाने का सड़ना
- जो पहले का खाना खाया उसके पाचन से पहले है दूसरा भोजन खाना
- शरीर को पाचन का समय नहीं देना
- जानवर जब बीमार होता है तो वह कुछ नहीं खाता बस आराम करता है या जंगल जी जड़ी बूटियों को खा लेता बस इंसान बीमारी में भी खाता रहता हैं एक तो शरीर कमजोर है ऊपर से और बोझ डाल दिया शरीर पर।
- जिन चीजों में फाइबर नहीं होता उसको खाओ तो वह पेट की पाचन नली में चिपक जाता है। जिससे खाना सड़ता है और पर में अमल बनता है। जो गैस बनता है या अमाशय से एसिड मुंह की तरफ आता है जिससे जलन गैस एसिडिटी होती है।
- सुबह पेट साफ ना होना
- कम पानी पीना खाने के बीच में पानी पीना खाने के बाद पानी पीना खाने से पहले पानी पीना (जब आप खाना खाने लगते है हो पेट में एक क्रिया होती है जिसको जठर अग्नि कहते है उसमें अम्लीय क्रिया होती है और खाने को पचाने में सहायक होती है ऊपर से यदि आप पानी पीते है तो वह क्रिया धीमी हो जाएगी और खाना पचेगा नहीं अपितु वह साड़ेगा)
- सुबह खाली पेट पानी ना पीना (सुबह पानी पीने से आपका शौच खुल का आएगा पानी पीने के बाद 10 15 मिनट चले ,धीरे धीरे पानी कि मात्रा बढ़ाए बाद में कम से कम 1 लीटर पानी तो जरूर पी ले)
- सुबह का खाना ना खाना (सुबह का खाना खाना बहुत जरूरी है)
- रात को गरिष्ठ भोजन करना जो जल्दी नहीं पचेगा
- शराब सिगरेट का सेवन
पाचन क्रिया को सही रखने के उपाय
-केला आपकी आँतो को स्वस्थ रखने में, हृदय की गति बनाएं रखने वाले पोषक तत्व प्रदान करने और आंखों के स्वास्थ्य हेतू जरुरी विटामिन देने में मदद करते हैं।
-चाय-कॉफी शरीर में एसिड को बढ़ाते है,इनके सेवन से पहले पानी का सेवन करने से नुकसान को कम करता है।
-पाचन तंत्र के स्वास्थ्य के लिए फलों का रस पिना, फलों को काटकर खाने से कम फायदेमंद होता है,क्योंकि जूस में रेशे की मात्रा कम होती है और छिलका बिल्कुल नही होता।
-हल्का गर्म (गुनगुना) और नींबू का शरबत पीना आपके शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है, यह पाचन तंत्रा को साफ करने और अपच तथा कब्ज जैसी समस्याआंे से निजाज दिलाने में मदद करता है।
-दही आपके खराब पेट के लिए सबसे बढ़िया आहार होता है। दही ठंडक देंनेवाला होता है। पेट को आराम दिलाता है तथा स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है।
-अदरक सभी प्रकार की पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक करने का आसान घरेलू उपचार है। यह खाना पचाने के लिए आवश्यक पाचक तत्वो और इन्जाईम के प्रवाह को उत्प्रेरित करती है।
-अनानास पाचन को सुधारता है, रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है, वजन कम करने में मदद करता है, सूजन कम करता है, मुँह का स्वास्थ्य ठीक करता है, दृष्टि बढ़ाता है, हड्डियां मजबूत करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है।
-काली मिर्च पाचन सुधारने, भूख बढ़ाने, पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में प्रयोग की जाती है। ये पेट और आँतो की गैस को भी दूर करती है।
-खाना निगलने के पहले खुब चबा चबा कर खाएं, इससे मुँह शक्तिशाली पाचन रस उत्पन्न करता है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


