मंगलवार को अजा एकादशी क्या करें दान और क्या ना करें दान

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल अजा एकादशी 19 अगस्त, मंगलवार को है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि एकादशी व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति सभी सुखों को भोगकर बैकुंठ धाम को जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, अजा एकादशी के दिन कुछ चीजों का दान करना अत्यंत शुभ होता है, जबकि कुछ चीजों के दान करने की मनाही होती है। जानें अजा एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए और किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   विश्वविद्यालय परिसर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गार्ड पकड़ा गया

एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए
अजा एकादशी के दिन अन्न का दान सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन गेहूं, गुड़, दाल, आटा व अन्य किसी अनाज का दान करना चाहिए। इसके अलावा गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्र का दान करना चाहिए। एकादशी के दिन समार्थ्यनुसार धन का दान भी अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि एकादशी के दिन इन चीजों का दान करने से जीवन में सुख-शांति व समृद्धि आती है।

यह भी पढ़ें -   होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है, जानें होलिका दहन पर भद्रा कितने बजे से होगी शुरू

एकादशी के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए
एकादशी के दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान वर्जित माना गया है। इस दिन तामसिक चीजों जैसे मांस, मछली, प्याज, लहसुन, नमक, तेल, लोहा व पुराने कपड़े आदि का दान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची और सुई आदि का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से घर में अशांति फैलती है और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440