मोहिनी एकादशी पर क्या दान करें

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। मोहिनी एकादशी पर विधिवत भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी। इस दिन ध्रुव योग का संयोग बनेगा। विष्णु भक्तों के लिए एकदशी का दिन विशेष महत्व रखता है। मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की भक्ति करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। शाम के समय मंदिरों में आरती और भजन-कीर्तन करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु की आराधना का अत्यंत शुभ और फलदायी दिन माना जाता है। इस साल की मोहिनी एकदशी का व्रत पंचांग के अनुसार, 27 अप्रैल के दिन रखा जाएगा। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु प्रातरू काल स्नान-ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी के दिन किन चीजों का दान करने से जातकों को लाभ हो सकता है और आर्थिक दिक्कतों से राहत मिल सकती है –

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% रिजल्ट, बेटियों ने फिर मारी बाजी

दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?
मोहिनी एकादशी के दिन पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। फिर दान आरंभ करना चाहिए। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त और अभिजित मुहूर्त में दान करना अति उत्तम रहेगा।
मोहिनी एकादशी पर इन चीजों के दान से बढ़ेगा धन-धान्य

मेष राशि- मोहिनी एकादशी पर आपको घी और गुड़ का दान करना चाहिए
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को मोहिनी एकादशी पर पानी का दान करना चाहिए
मिथुन राशि- आपको मोहिनी एकादशी पर अनाज और फल का दान करना चाहिए
कर्क राशि- किसी जरूरतमंद को मोहिनी एकादशी पर वस्त्र दान में दें
सिंह राशि- मोहिनी एकादशी पर खिचड़ी का दान करें
कन्या राशि– मोहिनी एकादशी के दिन किसी गरीब को भोजन कराएं या अन्न का दान करें
तुला राशि- मोहिनी एकादशी के दिन इत्र या केसर का दान करना चाहिए
वृश्चिक राशि- मोहिनी एकादशी पर घी और सफेद तिल का दान करें
धनु राशि- मोहिनी एकादशी पर धनु राशि वाले धन का दान करें
मकर राशि- मकर राशि वालों को काले तिल और घी का दान करना चाहिए
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों को मोहिनी एकादशी पर काला तिल और पंचामृत दान में देना चाहिए
मीन राशि- मोहिनी एकादशी पर खिचड़ी और काला तिल दान कर सकते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440