चंद्र ग्रहण कब है, जानें इस ग्रहण से जुड़ी खास बातें

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। बीते ढेड़ माह के दौरान लगने वाला तीसरा ग्रहण 05 जुलाई को लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसके बाद एक और सूर्य ग्रहण लगेगा। अभी दो दिन पहले ही 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था। दिल्ली, भोपाल, देहरादून, लखनऊ, पटना, जयपुर और चंडीगढ़ यानी उत्तर भारत में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया। इस बार 30 दिनों के अंतराल में तीन ग्रहणों का संयोग है। इस क्रम में 5 जून को चंद्र ग्रहण लगा था, इसके बाद 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था, फिर अब 05 जुलाई को चंद्र ग्रहण लगेगा। जाने अगले 05 जुलाई को लगने वाले चंद्र ग्रहण का तारीख व समय क्या है…
इन तारीखों पर लगेगा चंद्र ग्रहण

यह भी पढ़ें -   ११ मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
  • 05 जुलाई, रविवार को सुबह 08ः38 बजे से 11ः21 बजे तक
  • 30 नवंबर, सोमवार को दोपहर 1ः34 बजे से शाम 5ः22 बजे तक
    अब फिर कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण
    इस साल का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। यह खंडग्रास ग्रहण होगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसकी धार्मिक एवं ज्योतीष मान्यता नहीं है। तिथि के अनुसार यह ग्रहण अगहन कृष्ण अमावस्या, सोमवार, 14 दिसंबर, 2020 को घटित होगा। विश्व में इसे प्रशांत महासागर, दक्षिण अफ्रीका में देखा जा सकेगा।
    अब कहां दिखाई देगा 05 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण
    उप छाया चंद्र ग्रहण आगामी 05 जुलाई को लगेगा। यह भारत सहित दक्षिण एशिया के कुछ हिस्से अमेरिका, यूरोप व अस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। चौथा उप छाया चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा यह एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इन सभी उप छाया ग्रहणों में सूतक काल मान्य नहीं होंगे।
    जानें 2020 में कुल कितने लग रहे ग्रहण –
  • पहला ग्रहण: 10-11 जनवरी, चंद्र ग्रहण (लग चुका है)
  • दूसरा ग्रहण: 5 जून, च्रद्र ग्रहण (लग चुका है)
  • तीसरा ग्रहण: 21 जून को होगा, यह सूर्य ग्रहण (लग चुका है)
  • चौथा ग्रहण: 05 जुलाई को होगा, यह चंद्र ग्रहण होगा, जो अगले महीने में लगेगा।
  • पांचवा ग्रहण: 30 नवंबर को लगेगा, यह चंद्र ग्रहण होगा
  • छठा ग्रहण: 14 दिसंबर को लगेगा, यह सूर्य ग्रहण होगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440