छात्रा को किया फेल तो साथियों ने कर दी गुरूजी की धुनाई, केस दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर। उत्तराखंड में पेपर में फेल होने पर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। काशीपुर में पांच युवकों ने एक शिक्षक की पिटाई कर दी और इसके बाद उस घटना का वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित शिक्षक लक्ष्य कुमार के खिलाफ पहले से एक छात्रा के फेल होने के कारण रंजिश रखी जा रही थी।

रीता कश्यप, लक्ष्य की मां, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 अक्टूबर 2024 को उनके बेटे को उदय सरकार और उसके चार साथियों ने स्कूल से लौटते समय चौती मंदिर के पास घेरकर मारा। आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहे थे।

हालांकि, दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया था, लेकिन 21 अक्टूबर को आरोपियों ने फिर से लक्ष्य की पिटाई की और वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440