कब मिलेगा नैनीताल को प्रतिनिधित्व

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी (धीरज भट्ट)। त्रिवेन्द्र रावत सरकार को सत्ता में आये तीन वर्ष होने को है। लेकिन अभी तक उनके मंत्रिमंडल में नैनीताल जैसे अहम जनपद को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। हालांकि इससे पूर्व की सरकारों में नैनीताल से उनके दिग्गज यहां का प्रतिनिधित्व मंत्रिमंडल में कर चुके है।

गौरतलब है कि त्रिवेन्द्र रावत सरकार ने अभी तक मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार नहीं किया है। पिछले वर्ष तत्कालीन वित्तमंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद उनके स्थान पर भी अभी तक किसी की भी ताजपोशी नहीं हुई। हालांकि पंत के विभाग मुख्यमंत्री के पास है। राज्य बनने के बाद सीएम नारायण दत्त तिवारी सरकार के समय जिले की रामनगर विधानसभा सीट से नारायण दत्त तिवारी विधायक थे। इसके अलावा हल्द्वानी से डॉ0 इंदिरा हृदयेश कैबिनेट मंत्री रही, वहीं मुक्तेश्वर से यशपाल आर्य विधानसभा अध्यक्ष रहे। वर्ष 2007 में हल्द्वानी के विधायक बंशीधर भगत वन पर्यावरण मंत्री रहे तो धारी के विधायक गोविन्द बिष्ट शिक्षा मंत्री रहे। वर्ष 2012 में हल्द्वानी की विधायक डॉ0 इंदिरा हृदयेश लालकुआं के विधायक हरीश दुर्गापाल कैबिनेट मंत्री रहे। वर्ष 2019 में यहां से किसी को प्रतिनिधित्व नहीं मिला। हालांकि इसके पीछे क्षेत्रीय संतुलन कायम रखना रहा हो। लेकिन इसे नैनीताल के साथ सौतेला व्यवहार तो कहा ही जायेगा।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 15 जुलाई 2026: आज बदल सकती है किस्मत! जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल

दुर्गम जिलों के साथ अन्याय
हल्द्वानी। मंत्रिमंडल में अधिकतर दुर्गभ जिलों को स्थान नहीं मिल पाया है और वहां का प्रतिनिधित्व सरकार में नहीं है। मसलन उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल प्रतिनिधित्व विहीन हैं। इसे दुर्गम जिलों के साथ अन्याय ही माना जायेगा।

यह भी पढ़ें -   पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पंत के 500 पौधों के सहयोग से हरियाली का महाअभियान, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय बनेगा 'ग्रीन कैंपस' का मॉडल

मंत्रिमंडल के सदस्य
मंत्री विधायक
त्रिवेन्द्र सिंह रावत डोईवाला, देहरादून
सतपाल महाराज चौबट्टाखाल (पौड़ी)
डॉ0 हरक सिंह रावत लैसडॉन (पौड़ी)
मदन कौशिक हरिद्वार
यशपाल आर्य बाजपुर (उधमसिंहनगर)
अरविंद पाण्डेय गदरपुर (उधमसिंहनगर)
सुबोध उनियाल नरेन्द्र नगर (टिहरी)

राज्यमंत्री
रेखा आर्य सोमेश्वर
डॉ0 धन सिंह रावत श्रीनगर

नैनीताल जिले के विधायक
हल्द्वानी डॉ0 इन्दिरा हृदयेश (कांग्रेस)
लालकुआँ नवीन दुम्का (भाजपा)
भीमताल राम सिंह कैड़ा (निर्दलीय)
कालाढूंगी बंशीधर भगत (भाजपा)
नैनीताल संजीव आर्य (भाजपा)
रामनगर दीवान सिंह बिष्ट (भाजपा)

धीरज भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440