किस वृक्ष की पूजा करने से कौन सा फल प्राप्त होता है? जानें

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज के समय में जहां मनुष्य अपनी जरूरत पूरी करने के लिए पेड़ों की अंधाधुन कटाई कर रहा है। वहीं सनातन धर्म में प्रकृति से जुड़ी हर एक चीज का विशेष महत्व बताया गया है। ये पेड़-पौधे हमे ना सिर्फ जीवन दायनी ऑक्सीजन देते हैं। बल्कि अनेक तरह के फल और औषधी भी प्रदान करते हैं। किस पेड़ की पूजा करने से क्या फल मिलता है इसके बारे में हमें बता रहे हैं।

शमी का वृक्ष – इस पेड़ की पूजा से शत्रुओं पर विजय मिलती है, कोर्ट केस में सफलता मिलने के योग बनते हैं। दशहरे पर इसकी विशेष पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें -   एक क्लिक में जारी हुई 111 करोड़ से अधिक पेंशन राशि, धामी सरकार ने 7.5 लाख लाभार्थियों को दिया लाभ

लाल चन्दन का वृक्ष – सूर्य से संबंधित ग्रह दोष दूर करने के लिए लाल चंदन के पेड़ की पूजा विधि-विधान से करनी चाहिए। इससे प्रमोशन होने के योग भी बनते हैं।

केले का पेड़ – जिन लोगों की कुंडली में गुरु संबंधित दोष होते हैं. वे यदि केले के पेड़ की पूजा करें तो उन्हें लाभ होता है। इसकी पूजा से विवाह के योग भी शीघ्र बनते हैं। केले का पेड़ काफी पवित्र माना जाता है और धार्मिक कार्यों में इसका उपयोग किया जाता है। माना जाता है कि समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा अच्छी होती है।

यह भी पढ़ें -   रानीखेत में भीषण हादसा: अनियंत्रित कार घर की छत पर गिरी, चालक की मौत

अशोक का वृक्ष – इसकी पूजा से सभी प्रकार के रोग-शोक दूर होते हैं। साथ ही पारिवारिक जीवन सुखी होता है। किसी विशेष कामना पूर्ति के लिए भी इसकी पूजा की जाती है।

अनार का वृक्ष – पुरातन काल से लेकर आज तक जब भी किसी यंत्र का सृजन करना होता है, तो अनार की कलम बगैर सम्भव नहीं होता हैं। अनार के वृक्ष से जहां सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है वहीं इस वृक्ष के कई औषधीय गुण भी हैं। पूजा के दौरान पंच फलों में अनार की गिनती की जाती है। ( साभार: ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी पौद्दार)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440