श्रावण माह 2026: सावन से पहले कौन सी चीजें घर लाना शुभ माना जाता है?

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सावन का महीना इस साल 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। ऐसे में जान लें आखिर इससे पहले घर में कौन सी चीजें लाना शुभ माना जाता है और क्यों? साथ में जानें सावन भर की जाने वाली शिवजी की आसान सी पूजा विधि के बारे में।

सावन से पहले घर ले आएं ये चीजें
इस साल सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होने वाला है। मान्यता है कि सावन से पहले अगर कुछ खास चीजों को घर ले आया जाए तो भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इससे घर में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बना रहता है। जानें सावन से पहले कौन सी चीजें घर लाना शुभ माना जाता है?
रुद्राक्ष
सावन से पहले आप रुद्राक्ष या फिर इसकी माला ले आएं और इसे घर के मंदिर में रख दें। मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही इससे मन को शांति मिलती है।
तांबे का लोटा और गंगाजल
मान्यता है कि शिवजी का तांबे के लोटे से जलाभिषेक किया जाए तो इसे काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में सावन से पहले तांबे का एक लोटा जरूर खरीदें। इसी के साथ गंगाजल भी घर ले आए। कोशिश करें कि गंगाजल की मात्रा इतनी हो कि पूरे सावन इससे पूजा की जा सके। अगर घर में पहले से ही गंगाजल है तो आपको फिर से इसे खरीदने की जरूरत नहीं है।
चांदी या फिर धातु के छोटे नंदी
सावन से पहले अगर आप घर पर चांदी या फिर धातु के बने नंदी घर ले आएंगे तो इसे शुभ माना जाता है। नंदी भगवान शिव के सबसे प्रिय भक्तों में से एख है। ऐसे में इनकी मूर्ति को घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। माना जाता है कि छोटे से चांदी के नंदी को पूजा घर या फिर तिजोरी के पास रखना चाहिए।
डमरू और त्रिशूल
सावन से पहले भगवान शिव के लिए छोटा डमरू और त्रिशूल ले आएं और इन्हें घर के मंदिर में रख दें। धार्मिक मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
सावन में ऐसे करें भगवान शिव की पूजा
सावन में रोज आप भगवान शिव को जल अर्पित करें। रुद्राक्ष के साथ ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें। भगवान शिव के साथ-साथ नंदी की भी पूजा करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026:नवरात्रि के नवें दिन मां महागौरी माता की कैसे की जाती है पूजा जानें विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440