क्यों कहा जाता है कि पक्षियों को पानी पिलाने से मिलता है पुण्य, पंडित जी से जानें

खबर शेयर करें

Why is it said that giving water to birds gives virtue, learn from Panditji

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। ऐसा कहा जाता है कि भूखे को खाना खिलाना और प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम होता है। मगर भूखे- प्यासे पक्षियों को दाना और पानी देने से भी आप बहुत सारा पुण्य कमा सकते हैं। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि शास्त्रों में पक्षियों को भोजन और पानी देने का विशेष महत्व बताया गया है।

खासतौर पर इस वक्त गर्मियों के मौसम में बहुत सारे पक्षियों की प्यास से तड़प कर मृत्यु हो जाती है। ऐसे में अगर आप अपने घर के आंगन या फिर बालकनी में पक्षियों के लिए पानी रखती हैं, तो ज्योतिषीय आधार पर आपको बहुत लाभ होगा।

इस विषय में हमारी बात भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी जी से हुई है। वह कहते हैं, श्पक्षियों का संबंध राहु-केतु ग्रह से होता है। ऐसे में अगर आपकी कुंडली में यह दोनों ग्रह कमजोर हैं या फिर आपको उन्हें सदैव मजबूत बनाए रखना है तो आपको पक्षियों को भोजन और पानी जरूर देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पक्षियों को पानी पिलाने के फायदे-

  • पक्षियों के घर के आंगन और बालकनी में आने से घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। ऐसे में यदि आप नियमित पक्षियों को पानी पिलाती हैं, तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। आपको यदि डिप्रेशन की समस्या है तो वह कम हो जाती है। आपका दिमाग शांत रहता है।
  • पक्षियों को भोजन और पानी देने से कुंडली में यदि राहु-केतु वक्री हैं, तो उनकी स्थिति में सुधार होता है। आपको बता दें कि दोनों ही ग्रह पापी ग्रह कहलाते हैं और यदि इनकी स्थिति खराब होती है, तो आपके जीवन में कठिनाइयां आती हैं।
  • पक्षियों को पानी देने से आप पुण्य अर्जित करते हैं और अपने पापों का प्रायश्चित करते हैं।
  • यदि किसी कन्या की बहुत समय से शादी में बाधा आ रही है, तो उसे भी पक्षियों को नियमित पानी पिलाना चाहिए। ऐसा करने शुक्र ग्रह मजबूत होता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह राहु-केतु का मित्र ग्रह है।
यह भी पढ़ें -   बॉडी को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो आज से ही रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाना शुरू कर दें

हिंदू धर्म में पवित्र माने गए पक्षियों के नाम-

कौआ, गौरैया, कबूतर, नीलकंठ और तोता कुछ ऐसे पक्षियों के नाम हैं, जिन्हें हिंदू धर्म में शुभ माना गया है। वैसे तो हर पक्षी को पानी देना चाहिए मगर इन पक्षियों के लिए विशेष रूप से पानी का पात्र रखना चाहिए। इन सभी पक्षियों को किसी न किसी देवी-देवता से जोड़ कर देखा जाता है।

किस तरह दें पक्षियों को पानी

  • मिट्टी को हिंदू धर्म में सबसे शुभ माना गया है। मिट्टी के बर्तनों के इस्तेमाल को भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। इसलिए यदि आप पक्षियों को मिट्टी के पात्र में पानी देती हैं, तो यह शुभ होगा।
  • यदि आपके घर में भी पक्षी आते हैं, तो उनके लिए एक साफ मिट्टी के पात्र में पानी भरकर रखें। इससे आपको लाभ जरूर होगा। (साभार)
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440