क्यों सब्जी में डाला जाता है चक्र फूल, क्या हैं इसके फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। चक्र फूल एक तरह का गरम मसाला है। इसका इस्तेमाल सब्जी और पुलाव को सुगंधित बनाने के लिए किया जाता है। वर्षों से एशिया और यूरेसिया के लोग इसे खाने में इस्तेमाल करते आ रहे हैं. चक्र फूल का उपयोग दक्षिण भारतीय व्यंजनों में सर्वाधिक किया जाता है। चाइनीज कुजीन तो इसके बिना बन ही नहीं सकती हैं. आइए जानते हैं इसके खाने के क्या हैं फायदे।

  • चक्र फूल यानी स्टार एनिस में एनेथॉल नाम का रसायन होता है। इसका स्वाद मुलेठी के जैसा होता है।
  • इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए, विटामिन सी के साथ ही कई तरह के गुणकारी तत्व पाए जाते हैं।
  • चक्र फूल पेट संबंधी बीमारी को हमेशा के लिए खत्म कर देता है पेट की बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को सब्जी में चक्र फूल डालकर खाना चाहिए।
  • इसके सेवन से स्वाइन फ्लू जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। यह शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है।
  • अगर शरीर के किसी हिस्से में चोट लग जाए या फिर सूजन आ जाए तो चक्र फूल का तेल लगाने से ठीक हो सकती है।
  • किसी भी मौसम में होने वाली सर्दी, खांसी में इसे खाना लाभकारी हो सकता है।
  • इतना ही नहीं यह मुंह से आने वाली दुर्गंध भी कम कर सकता है।
  • चक्र फूल की चाय पीने से दर्द, सूजन, एसिडिटी, गैस, कब्ज और अपच में राहत मिलती है।
  • ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को चक्र फूल जरूर खाना चाहिए।
  • खाने में इसका इस्तेमाल करने से टेंशन, मोनोपोज, ब्रोंकाइटिस और डायबिटीज के लक्षण कम होते हैं।
  • चक्र फूल पाचन शक्ति को बढ़ाता है. साथ ही शरीर में होने वाली ऐठन को कम करता है।
  • इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल पुलाव, बिरयानी बनाने में खड़े मसाले के रूप मे किया जाता है।
  • वहीं इसे कई तरह के सूप में भी डाला जाता है।
  • चक्रफूल का इस्तेमाल जैम बनाने में किया जाता है।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440