ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में एआई व ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न, शिक्षकों ने सीखी आधुनिक तकनीकें

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में चंडीगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ ड्रोन के सहयोग से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एवं ड्रोन प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 16 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को एआई एवं ड्रोन तकनीक से परिचित कराना था, ताकि वे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भविष्य की उभरती तकनीकों का ज्ञान दे सकें। इसी क्रम में विद्यालय में अत्याधुनिक एआई लैब की स्थापना भी की गई है। विद्यालय प्रबंधन का दावा है कि हल्द्वानी में इस प्रकार की उन्नत एआई कार्यशाला आयोजित करने वाला यह पहला विद्यालय है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक नितिन कटारिया द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों नितिन त्रिपाठी, श्रीमती चंचल पंत, श्रीमती मेघा जोशी, श्रीमती गायत्री खत्री एवं योगेश त्रिपाठी को एआई और उससे संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं का विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

यह भी पढ़ें -   गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस द्वारा दोनों मामलों की गहनता से जांच

कार्यशाला के सफल आयोजन पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने चंडीगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ ड्रोन के संस्थापक श्री सनी कुमार एवं प्रशिक्षक श्री नितिन कटारिया का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पहल विद्यार्थियों को नई तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हल्द्वानी में होगा भव्य आयोजन, वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक में तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440