हल्द्वानी में लिव-इन रिलेशनशिप का पहला रजिस्ट्रेशन, विधवा महिला ने कराया पंजीकरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र से लिव-इन रिलेशनशिप का पहला आधिकारिक रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया है। यह कुमाऊं मंडल का भी पहला मामला बताया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत अब शादियों के साथ-साथ लिव-इन संबंधों का पंजीकरण भी अनिवार्य कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   खटीमा को मिली विकास की मेगा सौगात! CM धामी ने किया 33 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक बस स्टेशन बना आकर्षण

एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा ने जानकारी दी कि यह रजिस्ट्रेशन शुक्रवार को पूरा किया गया। रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिला विधवा हैं और उनका एक बच्चा भी है। उन्होंने नए कानून के तहत अपने जीवनसाथी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण करवाया।

गौरतलब है कि यूसीसी के नियमों के अनुसार लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों को ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से पंजीकरण कराना होता है। आवेदन स्वीकार या अस्वीकार करने की प्रक्रिया 30 दिनों के भीतर पूरी की जाती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तरायणी पर्व में दिखी पत्रकारिता की गरिमा, प्रेस क्लब हल्द्वानी ने किया शोभायात्रा का ऐतिहासिक स्वागत

एसडीएम वर्मा ने कहा कि यह राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक बदलाव और कानूनी जागरूकता का संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे अन्य लोग भी अपने संबंधों को विधिक दर्जा दिलाने के लिए आगे आएंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440